Thu. Nov 19th, 2026

मौसम…देहरादून: कल नैनीताल सहित पांच जिलों में होगी बारिश

देहरादून। कल शनिवार को फिर उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। आज शुक्रवार को प्रदेश में आमतौर पर मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, आज प्रदेश के अधिकतर इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शनिवार से मौसम करवट बदल सकता है।

इस दौरान देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। फिलहाल ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *