Thu. Sep 3rd, 2026

नौकरी से हटाए जाने के विरोध में ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ़े 11 कर्मचारी

ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन की फार्मेसी से हटाए जाने से नाराज 11 कर्मचारी आश्रम परिसर में बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। इनमें एक कर्मचारी का 10 वर्षीय बेटा भी शामिल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम कर्मचारियों को मनाने का प्रयास कर रही है।

बता दें कि गीता भवन की फार्मेसी हरिद्वार के सिडकुल शिफ्ट हो गई थी। जिसके चलते फार्मेसी में तैनात 32 कर्मचारियों को निकाल दिया गया था। कर्मचारी पिछले दो साल से उनको वापस काम पर लेने की मांग कर रहे हैं।

मनोरंजन पासवान, ललित पासवान, राम उत्तम पासवान, मानवराय, कमल राय, प्रमोद यादव, भोला यादव, विजेंद्र कुमार, बहादुर पासवान, ललित पासवान यहां आश्रम स्थित ओवरहेड वाटर टैंक पर चढ़ गए। उन्हें टैंक पर चढ़ा देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed