Tue. May 20th, 2025

शहीदों के बलिदान के कारण शान से लहराता है तिरंगा :- कर्नल पंकज साहनी

मेरठ।22 यूपी गल्र्स बटालियन के संयुक्त एनुअल ट्रेनिंग कैंप में सैन्य इतिहास की कक्षा में भारत-पाक युद्ध का इतिहास व वीरों के युद्ध कौशल की चर्चा की गई। कैंप कमांडेंट कर्नल पंकज साहनी ने कहा कि शहीदों के बलिदान के कारण ही देश का तिरंगा शान से लहराता है।

कैंप कमांडेंट कर्नल पंकज साहनी ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए उन्हें एक अच्छा नागरिक बनने व उच्च आदर्शों का पालन करने हेतु एक अनुशासित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। कर्नल पंकज साहनी ने एनसीसी कैडेट्स को आत्मविश्वास, मनोबल एवं दृढ़ता के साथ जीवन में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। कैंप कमांडेंट कर्नल पंकज साहनी के निरीक्षण में पॉइंट 22 राइफल से एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास कराया गया। रस्साकशी, क्विज प्रतियोगिता ड्रिल प्रतियोगिता, फायरिंग प्रतियोगिता आदि कराई गई।

कैंप में मुख्य रूप से एडम ऑफिसर में मेजर मीनू तोमर एलेफ्टिनेंट बबीता राणा, लेफ्टिनेंट सविता चौधरी, लेफ्टिनेंट अंबिका देवी, लेफ्टिनेंट वंदना सिंह ,लेफ्टिनेंट मैगडेलीन ईमान वेल, लेफ्टिनेंट ललिता, सूबेदार मेजर हाकम सिंह, सूबेदार मेजर हरदीप सिंह, सीनियर जीसीआई संध्या सिंह, सीनियर जीसीआई सीमा आदि का सहयोग रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *