Sat. Apr 25th, 2026

अभियान:डिस्कॉम 29 से 31 अक्टूबर तक नए कनेक्शन के लिए चलाएगा अभियान

बांसवाड़ा डिस्कॉम की ओर से 22 अक्टूबर तक जमा डिमांड राशि वाले घरेलू कनेक्शन के आवेदकों को दीपावली से पूर्व नए कनेक्शन जारी करेगा। इसके लिए अजमेर डिस्कॉम 29 से 31 अक्टूबर तक अपनी सभी 11 जिलों में विशेष अभियान चलाएगा। प्रबंध निदेशक वीएस भाटी ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार दीपावली पर्व से पहले सभी घरेलू कनेक्शनों के आवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर कनेक्शन जारी किए जाएंगे।

इसके लिए सभी संबंधित अभियंताओं को आदेश जारी कर दिए गए हैं। डिस्कॉम के कार्य क्षेत्र में आने वाले 11 जिलों में 22 अक्टूबर तक कुल 8475 घरेलू कनेक्शनों के आवेदकों ने अपनी मांग पत्र की राशि जमा कराई थी। इन सभी 8475 आवेदकों को डिस्कॉम के द्वारा विशेष अभियान में घरेलू कनेक्शन जारी कर दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *