Thu. Jun 11th, 2026

विधायक मेवाराम जैन ने कहा:प्रशासन गांवों के संग शिविर में जुड़े अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित प्रभाव से करें निस्तारण

पंचायत समिति बाड़मेर की ग्राम पंचायत सनावड़ा में आयोजित शिविर के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने विभागीय अधिकारियों को आमजन से जुड़े विभिन्न कार्यों की त्वरित सुनवाई कर मौके पर ही पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक जैन ने ग्रामीणों को सं‍बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुरूप अधिकाधिक संख्या में शिविरों में हिस्सा लेकर अपने विभिन्न विभागों से जुड़े लम्बित कार्यों का निस्तारण कराने के साथ-साथ राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

उन्होंने शिविर में विभिन्न विभागों के काउंटरों पर जाकर निष्पादित किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा उन्हें अपने विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों को पट्टों, व्यक्तिगत शौचालयों सहित विभिन्न स्वीकृतियों का वितरण भी किया। शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि सनावड़ा ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 10 लोगों को व्यक्तिगत शौचालय, 38 पट्टे, 4 पेंशन तथा 7 आज्ञापत्र जारी किए गए।

इसी प्रकार राजस्व विभाग द्वारा 24 सहमति बंटवारे, 55 नाम शुद्धिकरण, 47 नामांतरकरण, 40 प्रतिलिपियां, 6 भूमि समर्पण, 4 भूमि आवंटन, पशुपालन विभाग द्वारा 650 पशुओं को डोजिंग, 85 पशुओं का उपचार एवं 60 पशुओं का टीकाकरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 332 पूरक पोषाहार लाभार्थियों का सत्यापन, 108 शाला पूर्व प्राथमिक शिक्षा नामांकन, विद्युत विभाग द्वारा 2 नए बीपीएल कनेक्शन एवं 6 विद्युत मीटर बदले गए। कृषि विभाग द्वारा 2 स्प्रे मशीनें वितरण की गई। चिकित्सा विभाग द्वारा 42 लोगों के स्वास्थ्य कीे जांच के साथ 55 कोविड वैक्सीनेशन एवं 3 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed