Thu. Sep 3rd, 2026

राजस्थान लोक सेवा आयोग:कृषि अधिकारी परीक्षा में राठौड़ प्रदेश में प्रथम

बाड़मेर राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित कृषि अधिकारी पद की परीक्षा में मयूर नोबल्स एकेडमी बाड़मेर के पूर्व विद्यार्थी ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी अशोक सिंह राठौड़ पुत्र कान सिंह निवासी मलवा बायतु ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के एक अन्य विद्यार्थी प्रेमसिंह राठौड़ पांचला ने भी 56वीं रैंक के साथ सफलता प्राप्त की।

जिले में प्रथम श्रेणी कृषि अधिकारी के पद पर चयनित दोनों ही विद्यार्थी मयूर नोबल्स एकेडमी के पूर्व छात्र है। विद्यालय निदेशक रेवंतसिंह राणासर, प्रधानाचार्य मिश्रीदान चारण, विज्ञान संकाय प्रभारी वीरसिंह सोढ़ा सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed