राइजिंग स्टार बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन:पुरुष वर्ग में नागौर प्रथम रहा
नागौर राइजिंग स्टार बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पार्षद नवरत्न बोथरा, अध्यक्षता महिला थाना अधिकारी हरिराम जाखड़ रहे। कार्यक्रम में पूर्व सभापति अशोक मच्छी, हनुमान मिर्धा समाजसेवी चतुर्भुज रांकावत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस खेल प्रतियोगिता खिलाड़ियों की संख्या 100 है। जिसमें नागौर, चूरू, ब्यावर, पाली, सुजानगढ़, लाडनूं, मेड़ता, सरदार शहर के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिसमे सिंगल गर्ल्स 15 में ख़ुशी प्रथम व नीलम भाटी दूसरे स्थान पर रही। अंडर 15 में गौरव दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर में विजेंदर और सौरव विजेता रहे। पुरुष वर्ग में नागौर प्रथम रहा और पाली द्वितीय स्थान पर रहा। महिला वर्ग में जसवंतगढ़ प्रथम रहा। नागौर के खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजक विजय पंवार ओर अनिल जगावत है।
