Sun. Jun 28th, 2026

राज्य स्तरीय हॉकी:हॉकी में नागौर की टीम सुपर- 8 में

नागौर जयपुर में चल रही 17 वर्ष छात्रा राज्य स्तरीय हॉकी में नागौर की टीम ने अपने लीग मैचों में सीकर को 1-0, जयपुर के साथ ड्रॉ और बूंदी को 9-0 से करारी शिकस्त देकर सुपर एट में अपना स्थान पक्का किया। दल प्रभारी व नागौर जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष हरिराम कड़वासरा, दलनायक रामूराम, टीम प्रभारी संतोष मिर्धा तथा प्रशिक्षक संतोष चौधरी ने खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को आगे भी शानदार प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। इसी प्रकार सिरोही में चल रहे 19 वर्ष छात्रा राज्य स्तरीय हॉकी में भी नागौर की टीम सुपर एट में पहुंची। दलनायक रमेश डूकिया, प्रशिक्षक अशोक डूकिया व टीम प्रभारी अनुबाला ने टीम के शानदार प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की। इसी प्रकार कल्पना चावला इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जायल के निदेशक राजेंद्र चौधरी ने दोनों टीमों के प्रशिक्षकों व दल प्रभारी को बधाई देते हुए टीमों को मैडल लाने की अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री बालाजी में क्रिकेट प्रतियोगिता आज से गोगेलाव | श्रीबालाजी कस्बे के खेल स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दोपहर 2 बजे से होगा। जिस में श्री बालाजी सहित आसपास कस्बा गांव के टीमें भाग लेगी। मूलचंद छिंपा ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर विशेष तैयारियां जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed