Sun. Jun 28th, 2026

संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग:पैरा टीचर्स, संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग

डूंगरपुर राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत ने गुरुवार को मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर पैरा टीचर्स और संविदा कर्मियों को स्थाई करने की मांग की है। प्रांतीय उपाध्यक्ष हेमंत खराड़ी ने बताया कि राज्य में आज भी कुछ ऐसे शिक्षक हैं जो वर्षों से प्रतिबद्धता से शिक्षण कार्य कर रहे हैं परंतु पैरा टीचर, शिक्षा सहयोगी तथा शिक्षाकर्मी के पदनाम से सेवाएं देने वाले ये शिक्षक शोषण और असमानता के शिकार हैं। इनकी सेवाएं स्थाई नहीं है। ज्ञापन सौंपने वालों में बापुराम रोत, जीवण बरांडा, कांतिलाल बरांडा, बंसीलाल लबाना, हीरालाल कटारा, धनपाल पदमात, भोगीलाल आदि शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed