Sat. May 9th, 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगिता:एथलेटिक्स प्रतियोगिता : गोला फेंक में यशवर्धन व 10 किमी दौड़ में अनिल प्रथम

चूरू जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा रामसरा खेल मैदान पर जूनियर गर्ल्स और बॉयज एथलीट प्रतियोगिता का आयोजन किया गयाl प्रतियोगिता में जिले के एथलीटों ने भाग लिया। जिला एथलेटिक संघ सचिव ठाकुर मल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के पुरुष एथलीटों ने भाग लिया। पुरुष स्पर्धा की गोला फेंक प्रतियोगिता में यश वर्धन प्रथम और वरुण द्वितीय, अंडर 20 स्पर्धा 10 किलोमीटर रेस में अनिल प्रथम और योगेश द्वितीय, 3000 मीटर अंडर 18 स्पर्धा में विकास प्रथम, आशीष द्वितीय और अंडर-16, 800 मीटर में रविंद्र प्रथम और संजय द्वितीय स्थान पर रहेl स्पर्धा में विजय कुमार धतरवाल, संजय पूनिया, सुरेश चंद्र गोदारा, रामस्वरूप फगेडिया, दिनेश गोदारा, जेपी कोच, करण कोच, एप्लीकेशन के अध्यक्ष नरसिंह गौड़, संयुक्त सचिव देवेंद्र जोशी, आकाश शर्मा, राजेंद्र कल्ला, चुन्नीलाल, सुरेश स्वामी एवं स्पोर्ट फिजियो के रूप में डॉ सुमित गर्ग ने सेवाएं दी। 11 नवंबर को प्रतियोगिता में महिला एथलीटों ने भाग लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *