Sat. May 9th, 2026

निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविराें का आयाेजन:चिरंजीवी स्वास्थ्य कैंप के बारे में जानकारी दी

चूरू पंचायत समिति में शुक्रवार काे चिंरजीवी स्वास्थ्य कैम्प के आयाेजन काे लेकर कार्यशाला का अायाेजन हुअा। कार्यशाला में एसीबीईओ अशोक गौड़, एसीबीईओ बाबूलाल शास्त्री, आरपी राकेश किलानिया किलानिया ने उपस्थित कर्मचारियों को चिरंजीवी स्वास्थ्य कैंप के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में डॉ. रोहित पारीक ने बताया कि चिकित्सा की अाेर से 14 नवंबर से प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविराें का अायाेजन किया जाएगा। शिविर के दौरान 16 प्रकार की बीमारियों का जांच की जाएगी अाैर गंभीर ग्रसित राेगियाें काे रैफर किया जाएगा। शिविराें में सरकारी स्कूलाें अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। शिक्षक जितेंद्र शर्मा ने एनएएस परीक्षा, आपणी लाडो आदि कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। इस दाैरान तहसील के सभी पीईईओ, विज्ञान शिक्षक व शारीरिक शिक्षक माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *