Thu. May 7th, 2026

सम्मान समारोह:राज्यस्तर पर तीन, जिला स्तर पर तीन शिक्षकों का हाेगा सम्मान

बांसवाड़ा शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह के लिए सम्मानित हाेने वाले शिक्षकों की सूची जारी कर पोर्टल पर अपलोड कर दी गई है। यह सम्मान समारोह प्रदेश में 3 चरणों में हाेगा, जिसमें राज्य स्तर, जिला स्तर और ब्लाॅक स्तर पर सम्मानित शिक्षकों की सूची हैं। बांसवाड़ा जिले में ब्लाॅक स्तर पर सम्मानित हाेने वाले शिक्षकों की संख्या 28 है। वहीं जिला और राज्य स्तर के लिए 3-3 शिक्षकों का चयन किया गया है।

जिला स्तर के लिए बागीदौरा ब्लाॅक के ग्रेड 3 शिक्षक पवन कुमार जाेशी, बांसवाड़ा ब्लाॅक से 1 ग्रेड लेक्चरर साेनाली जाेशी और घाटाेल ब्लाॅक से ग्रेड थर्ड शिक्षक जैकी जाेशी का नाम चयनित किया गया है। वहीं राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए बागीदौरा ब्लाॅक के लेक्चरर नीरज उपाध्याय, घाटाेल ब्लाॅक से ग्रेड थर्ड शिक्षक शशिकांत सेवक, तलवाड़ा ब्लाॅक से वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र प्रसाद सेवक का नाम सूची में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *