Thu. May 7th, 2026

बदलता मौसम का मिजाज:सर्दी बढ़ी, रात का पारा सात डिग्री पर आया

चूरू जिले में अब मौसम पूरी तरह बदलने लगा है। दो दिनों से तापमान में गिरावट के साथ ही रात के अलावा दिन में भी ठंड का असर बढ़ने लगा है तथा धूप सुहाने लगी है। रविवार को सुबह से शाम तक मौसम साफ रहा। सुबह नौ बजे तक धूप का असर कमजोर होने के कारण हल्की ठंड का असर रहा, जिसके कारण लोग देर तक गर्म कपड़ों में नजर आए।

रविवार को अधिकतम तापमान यथावत बना रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री रहा। इससे पूर्व शनिवार को अधिकतम तापमान 29.2 व न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रहा। पिछले दिनों से रात के तापमान में गिरावट आने से सर्दी बढ़ गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *