Fri. May 8th, 2026

शहर की मुख्य सड़कों का होगा निर्माण:कुचामन : चार करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत

नागौर शहर के मुख्य मार्गों के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने 4 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत किया है जिससे अब कुचामन के मुख्य मार्गों की सड़के जल्द ही नई बन पाएगी। पालिका के ईओ श्रवणराम चौधरी ने बताया की उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी के प्रयासों से राज्य सरकार ने कुचामन शहर की सड़कों के लिए 4 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। बुड़सू रोड चौराहे से अहिंसा सर्किल, डीडवाना बाईपास रोड से अहिंसा सर्किल तक एवं अहिंसा सर्किल से कुचामन महाविद्यालय तक सड़क निर्माण होगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग के एक्सईएन कैलाश गंगल ने बताया की इन सड़कों के निर्माण के लिए टेण्डर प्रक्रिया ऑनलाईन शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *