Tue. May 5th, 2026

फतेहपुर में तापमान जमाव बिंदु पर:कोहरे की ओट में छिपा सूरज,ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट,न्यूनतम 2.4 दर्ज

सीकर अंचल में लगातार तापमान में गिरावट आ रही है। धीरे-धीरे सदी का असर बढ़ने लगा है। सुबह-शाम ठंडी हवा चल रही है। प्रदेश में सबसे ठंडे रहने वाले क्षेत्र फतेहपुर में तापमान जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। बुधवार रात न्यूनतम तापमान 2.4 और अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया है। कोहरे की ओट में सूरज भी छिप जाता है। सीकर शहर में भी ठंडी हवाओं के साथ तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 5.5 और अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

कृषि अनुसन्धान केंद्र फतेहपुर के प्रमुख आर के सिंह ने बताया कि क्षेत्र में नवंबर के शुरू से अब तक मौसम शुष्क रहा है। 20 नवंबर के बाद तापमान में लगातार कमी आ सकती है। दोपहर में भी ठंडी हवा चल रही है। सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बारिश होने के बाद मावठ का दौर शुरू होगा।

फतेहपुर में पिछले पांच दिन का तापमान

  • 13 नवंबर – न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री,अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री
  • 14 नवंबर – न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री,अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री
  • 15 नवंबर – न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री,अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री
  • 16 नवंबर – न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री,अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री
  • 17 नवंबर – न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री,अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री

दिनचर्या में बदलाव
अंचल में लगातार आ रही तापमान के गिरावट के साथ-साथ लोगों की दिनचर्या में बदलाव आने लगा है। अलसुबह और देर शाम तक ठंडी हवा चलती है। लोग काम से जल्दी घरों की लौट जाते है। बाजार भी जल्दी बंद होना शुरू हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *