Tue. May 5th, 2026

यहाँ छात्रा प्रेमी के साथ शादी के बाद सीधे पहुँच गई पुलिस चौकी

हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली छात्रा अपने प्रेमी के साथ शादी रचाकर पुलिस चौकी पहुंची। छात्रा ने अपनी शादी के दस्तावेज दिखाने के साथ पुलिसकर्मी के पुत्र पर लगाए गए अपहरण के आरोप को गलत बताया। दरअसल कुछ दिन पहले क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण होने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

अपहरण का आरोप एक पुलिसकर्मी के पुत्र पर लगाया गया था। महिला ने पुलिस को बताया था कि एमएससी में पढ़ने वाली उसकी बेटी को बीते छह महीने से घर आने जाने पर पुलिसकर्मी का पुत्र परेशान करता था। बीच रास्ता में रोककर अश्लील इशारे करने के भी आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *