डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर हैदराबाद में बनी सड़क, बोले- ऐसा सम्मान पहले कभी नहीं मिला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा गया है। जब ये खबर उन तक तक पहुंची तो उन्होंने भारत का धन्यवाद जताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ के जरिए डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अद्भुत पूर्व समान बताया है। उन्होंने उद्घाटन समारोह की तस्वीर भी शेयर की है।
बता दें कि 24 जून को तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार की ओर से हैदराबाद में अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर एक सड़क का औपचारिक उद्घाटन रखा गया था। इस उद्घाटन के दौरान अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे।
कहां हैं ट्रंप के नाम की सड़क
डोनाल्ड ट्रंप के नाम की सड़क हैदराबाद के नानकरामगुडा में मौजूद है। दरअसल, ये सड़क अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी हुई है और इस इलाके में कई अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी कंपनियां भी मौजूद है। गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी कई कंपनियां इस क्षेत्र में है। यही वजह है कि हैदराबाद और अमेरिका के बीच संबंधों के प्रतीक के तौर पर सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर रखा गया है।
खुश नजर आए ट्रंप
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को सड़क के नाम का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस उद्घाटन पर खुशी जताते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा भारत के हैदराबाद में नई डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू, इस तरह से सम्मानित होने वाले पहले अमेरिकी राष्ट्रपति, धन्यवाद।
मुख्यमंत्री ने रखा था प्रस्ताव
बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दिसंबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नामकरण करने का प्रस्ताव रखा था। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास स्थित सड़क को पहले यूएस कॉन्सुलेट रोड के नाम से पहचाना जाता था। इसका नाम बदलने के पीछे का कारण हैदराबाद की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान और भारत अमेरिका संबंधों को मजबूत करने में शहर की भूमिका रेखांकित करना है। इस कार्यक्रम के दौरान अमेरिकी राजदूत ने कहा कि हैदराबाद, भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होती साझेदारी एक उदाहरण है, जो द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में शहर की बढ़ती भूमिका को उजागर करती है।
