Tue. May 5th, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 नवंबर को एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ आएंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 नवंबर को एक दिवसीय भ्रमण पर पिथौरागढ़ आएंगे। वह मूनाकोट के झौलखेत मैदान में होने वाले सैनिक सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। डीएम ने रक्षा मंत्री के भ्रमण को लेकर अधिकारियों के बैठक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  20 नवंबर को रक्षा मंत्री बरेली एअरफोर्स स्टेशन से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से यहां पहुंचेंगे।

इसके बाद विकासखंड मूनाकोट के झौलखेत मैदान में शहीद सम्मान यात्रा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। दोपहर दो बजे वह वापस बरेली एयरफोर्स स्टेशन के लिए रवाना होंगे। डीएम डॉ. आशीष चौहान रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसपी लोकेश्वर सिंह, सीडीओ अनुराधा पाल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *