Sun. May 4th, 2025

जयदेवपुर के चार हजार लोगों को मिलेगा पानी, भगत ने किया 3.7 करोड़ के नलकूप का लोकार्पण

हल्द्वानी : अब जयदेवपुर में चार हजार लोगों को पेयजल किल्लत नहीं झेलनी पड़ेगी। इसके लिए 3.7 करोड़ रुपये की लागत से नलकूप तैयार हो चुका है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने इस योजना का लोकार्पण किया। यह क्षेत्र कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में है।

जयदेवपुर, छड़ायल नयाबाद समेत आसपास क्षेत्र के लोगों ने नलकूप व ओवरहेड टैंक की मांग कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत से की थी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर मंत्री ने शासन में लगातार पैरवी की। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए नलकूप व ओवरहैड टैंक का निर्माण हो चुका है। इसे नाबार्ड वित्त पोषित योजना के तहत बनाया गया है। इसकी लागत 3.7 करोड़ रुपये आई है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री भगत ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता में रहा है। मंत्री ने भूमि दानदाता हयात सिंह बसेड़ा एवं देव सिंह बसेड़ा का शाल ओढ़ाकर अभिनंदन किया

पार्षद पंकज चुफाल ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नलकूप व ओवरहेड टैंक निर्माण होने से छडायल नायक, छडायल नयाबाद व जयदेवपुर की लगभग चार हजार आबादी लाभान्वित होंगी। इसमें पूर्व प्रधान नंदा साह, शमशेर सिंह शेरा, ग्राम प्रधान भूपाल सिंह बोरा, प्रकाश चंद्र शर्मा, नंदाबल्ली बुधलाकोटी, कृपाल सिंह बब्बू, हिम्मत सिंह बोरा, लक्ष्मण सिंह कन्याल, पूरन सिंह साही, सुरेश बसेड़ा, जीवन सिंह रावत, बाज सिंह सहित जल निगम के अधिशासी अभियंता बीएस तोमर, सहायक अभियंता आरएस पंवार व अपर सहायक अभियंता विवेक भट्ट आदि शामिल रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *