Sat. Nov 21st, 2026

निर्देश:बिजली के बकाया बिल वसूली को लेकर निर्देश

बारां बिजली उपभोक्ताओं से बकाया राशि वसूलने को लेकर कस्बे में मंगलवार को बिजली निगम के उच्चाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बिजली निगम के सहायक अभियंता मोहनलाल मेघवाल ने बताया कि खंड के नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता एम एंड पी कोटा पीके अग्रवाल ने कस्बे में स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय में राजस्व वसूली को लेकर कर्मचारियों की बैठक ली और सबडिवीजन अनुसार समीक्षा की। नोडल अधिकारी अग्रवाल ने बकाया राजस्व बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त की तथा डिवीजन में सत प्रतिशत वसूली के दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता आरपी प्रसाद, सहायक अभियंता एमएल मेघवाल, कुलदीप सहित अन्य अभियंता व राजस्व अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *