Sat. Nov 21st, 2026

बैठक:प्रशासन गांवों के संग शिविर आज, बैठक का आयोजन

सवाई माधोपुर पंचायत समिति मुख्यालय पर स्थित ग्राम पंचायत परिसर में बुधवार को प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से 100 से अधिक पात्र परिवारों को पट्टों का वितरण किया जाएगा। शिविर को लेकर ग्राम पंचायत में विशेष साधारण सभा का आयोजन भी किया गया। साथ ही प्रशासन की ओर से प्री कैंप का आयोजन भी हुआ। चौथ का बरवाड़ा पंचायत मुख्यालय पर 24 नवंबर को लगने वाले शिविर को लेकर प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इस शिविर में काफी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर आएंगे। वहीं पंचायत प्रशासन ने सरपंच सीता सैनी की अध्यक्षता में विशेष कोरम का आयोजन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया तथा पुरानी पत्रावली का निस्तारण कर पट्टे बनाने की कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *