Wed. Apr 30th, 2025

लंबे समय से रुके काम को मिलेगी गति:सांकड़ा पंचायत समित के विकास अिधकारी ने संभाला पालिका ईओ का काम

पोकरण राज्य सरकार द्वारा शहरवासियों को लाभ पहुंचाने के लिए शुरू किए गए प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ साथ नगरपालिका के विकास कार्यों को गति पहुंचाने के लिए हाल ही में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा पंचायत समिति सांकड़ा के विकास अधिकारी गौतम चौधरी को अधिशाषी अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा। विकास अधिकारी गौतम चौधरी ने बुधवार को सुबह अधिशाषी अधिकारी का पद भार ग्रहण किया। इसके साथ ही अधिशाषी अधिकारी का पद संभालने के साथ ही नगरपालिका के पार्षदगणों ने उनका स्वागत करते हुए लम्बे समय से रुके हुए कार्यों के बारे में जानकारी दी।

वहीं शहर में चल रहे शिविर में लंबित पड़े कार्यों के बारे में भी नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी तनूजा सोलंकी के पति का आकस्मिक निधन होने के कारण पिछले कुछ समय से ईओ का पद रिक्त था। ईओ का पद रिक्त होने तथा कार्यों के लंबित होने की स्थिति में पंचायत समिति सांकड़ा के विकास अधिकारी गौतम चौधरी को नगरपालिका के ईओ का चार्ज सौंपा गया।

स्थानीय पार्षदों ने किया गौतम चौधरी का स्वागत : नगरपालिका में विकास अधिकारी गौतम चौधरी के ईओ के पद पर कार्यभार संभालने के दौरान स्थानीय बोर्ड के सदस्य तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित के साथ साथ प्रतिपक्ष नेता नारायण रंगा, भाटीलाल शर्मा, विनोद गांधी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजेन्द्र पुरोहित सहित कई लोग उपस्थित थे। उन्होंने गौतम चौधरी का स्वागत किया। इसके साथ ही गौतम चौधरी ने बताया कि वह ईओ तनूजा सोलंकी की अनुपस्थिति में उनका कार्य बड़ी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।

प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत लोगों को राहत

नगरपालिका में सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान में आमजनता को लाभ पहुंचाने के लिए ईओ तनूजा सोलंकी द्वारा पट्‌टे तैयार करवाए गए थे। इसके साथ ही लंबित मामलों को अंतिम रूप भी दिया गया। लेकिन उनके पति का आकस्मिक निधन होने के कारण यह कार्य रुक गए। ऐसे में तैयार किए गए पट्‌टों के वितरण और कार्यों के निस्तारण को देखते हुए गौतम चौधरी को ईओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *