मौसम:दिन का पारा एक डिग्री गिरकर 31 हुआ, रात का पारा 10.5 डिग्री पर स्थिर
राजसमंद मावठ के बाद मौसम साफ होने के साथ ही रविवार काे दिन में भी सर्दी ने असर दिखाते हुए गलन रही। ऐसे में शाम व सुबह में गलन काफी बढ़ गई। गत दिनों से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। ऐसे में सर्दी को और बढ़ा दिया। रविवार काे अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट के साथ 31. व न्यूनतम तापमान यथावत रहते हुए 10.5 डिग्री रहा।
लगातार दो दिनों से अधिकतम तापमान 32 डिग्री यथावत लेकिन रविवार काे गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रहते हुए शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11 डिग्री था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री यथावत बना रहा। पिछले चार दिनों से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगातार उतार चढ़वा बना हुआ हैं। दिन में गलन हाेने पर बाजारों से ऊनी वस्त्र की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही।