Thu. Jun 4th, 2026

नवंबर का सबसे ठंडा दिन, तापमान 26.4 डिग्री पहुंचा

सागर शहर में मंगलवार को सुबह से ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। दिनभर उत्तर दिशा की ओर से आने वाली सर्द हवाओं के कारण दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री गिर कर 26.4 डिग्री पर पहुंच गया। यह नवंबर महीने का सबसे ठंडा दिन रहा। इस सीजन में बीती रात पहली बार न्यूनतम तापमान भी कम हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इसी सप्ताह से बादलों की आवाजाही के बीच तापमान स्थिर रहेगा, वहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। मंगलवार को दिन भर मौसम साफ रहा।

लेकिन धुंध की वजह से विजुअलिटी कम रही। दोपहर में कुछ देर के लिए हल्के बादल हुए भी छाए। शाम तक मौसम पूरी तरह साफ हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। नमी के कम होने से बढ़ेगी ठंड : नमी के कम होने से ठंड में भी इजाफा होने लगा है। दरअसल, कुछ दिनों से नमी ज्यादा है। इससे ठंडक कम हुई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार न्यूनतम तापमान नवंबर के महीने में 12 डिग्री के नीचे नहीं गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दिसंबर के पहले सप्ताह से अंत से ठंड बढ़ने लगेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed