Tue. Jun 17th, 2025

कोहरे में छिपा सूरज,उत्तरी हवा से बढ़ी सर्दी:फतहेपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री,बारिश की संभावना

सीकर में गुरुवार सुबह सूरज कोहरे की ओट में छिपा रहा। ठंडी हवा से ठंड बढ़ गई। फतेहपुर में आज सुबह का न्यूनतम तापमान बुधवार से एक डिग्री ज्यादा 10 डिग्री दर्ज किया गया है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के मुताबिक़ सीकर में आज भी बारिश की भी संभावना है जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहेगा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान बुधवार से एक डिग्री ज्यादा 10 डिग्री दर्ज किया गया है। फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार सीकर में आज बारिश की संभावना है।

बारिश से बढ़ेगी सर्दी
कृषि अनुसंधान केंद्र फतेहपुर के बाबूलाल ने बताया कि नवंबर महीने में क्षेत्र में मौसम शुष्क रहने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहा। अब दिसंबर से क्षेत्र में उत्तरी हवाओं के चलने से मौसम परिवर्तन हुआ है। जिसके चलते क्षेत्र में भी तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। इलाके में आज भी बारिश होने की भी संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed