Thu. Jun 4th, 2026

हेल्थ शिविर:स्वास्थ्य शिविर आयोजित

पोकरण सांकड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बैतीणा में मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोग मोहम्मद राजड़ ने बताया कि गुरुवार को ग्राम पंचायत बैतीणा में हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में फिजिसियन डॉ. परमेश्वर चौधरी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. तुलछाराम, आयुष चिकित्सक ने सेवाएं दी और 48 तरह की खून की जांच, पेट, लीवर, गुर्दा जांच तथा विकलांगता प्रमाण पत्र संबंधित सेवाएं दी गई।

ई-संजीवनी के माध्यम से टेलिकन्टेसन की सुविधा, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना ,कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों की पहचान ,सिलोकोसिस मरीजों को रेफर व गर्भवती महिलाओं की जांच व टीकाकरण, कोविड वेक्सीनेशन किया गया। शिविर में भैसड़ा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. भूपेंद्र गुर्जर, डॉ चंद्रप्रकाश, डॉ भगवत, टीबी सुपरवाइजर जितेंद्र बिस्सा, आशा सुपरवाइजर गिरिराज व्यास, रावतराम, राजेश,ओमप्रकाश, मो यासीन, एएनएम ,आशा , ओर 108, 104 ने सेवाएं दी। शिविर में 193 ,लोगो के स्वास्थ जांच व दवाइयां दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed