Fri. Jun 5th, 2026

अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को फिर आएंगे उत्तराखंड, कर सकते हैं बड़ी घोषणा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 11 दिसंबर को उत्तराखंड के काशीपुर में आएंगे। वहां वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में वह बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
उत्तराखंड में यह पांचवा दौरा
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली के मुताबिक केजरीवाल का उत्तराखंड में यह पांचवा दौरा होगा। इस दौरे में वह काशीपुर पहुंचेंगे जहां वो प्रदेश की जनता के लिए चौथी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। इस दौरान उनकी एक विशाल जनसभा भी होगी। केजरीवाल के इस दौरे के लिए आप तैयारी में जुट गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed