Sun. May 4th, 2025

राहुल गांधी की रैली में रखी जाएगी सरकार बनाने की नींव : आर्य

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस सरकार बनाने की नींव रखेगी। इस दौरान रैली को सफल बनाने की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं को ले जाने की रणनीति बनाई गई।

रविवार को सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई से गरीब और मध्यम वर्ग पिस रहा है। भाजपा सरकार में पूूंजिपतियों का बोलवाला है। विकास की बात करने वाली भाजपा सरकार की कथनी और करनी में अंतर है। किसानों की आय दोगुनी करने सहित कई वादे खोखले साबित हुए हैं। चुनाव में पराजय को देखते हुए भाजपा सरकार ने कृषि कानून वापस लिए।

उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में भाजपा सरकार की करनी-कथनी को उन्होंने बहुत नजदीक से देखा है। आर्य ने राहुल की रैली में क्षेत्र सेे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। राहुल गांधी रैली का संयोजक पुष्कर चंद दुर्गापाल, पूर्व दर्जामंत्री हरमिंदर सिंह लाडी, कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गांवा, डीके जोशी आदि ने संबोधन किया। संचालन कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष अनिलसेन ने किया। वहां मीडिया प्रभारी ललिता सिंह, सह प्रभारी दीपिका, पांडेय, जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पंडित अविनाश शर्मा, राजकुमार, वरुण कपूर, भूपेंद्र कौर बेदी, सत्यवान गर्ग, हामिद अली, अमीर अहमद, बब्बू सैफी आदि थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *