Wed. Jun 17th, 2026

शतरंज प्रतियोगिता:जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के लिए मांगी प्रविष्टियां

बारां राजस्थान शतरंज संघ की ओर से दौसा में 18-19 दिसंबर को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर बॉयज व गर्ल्स शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के खिलाड़ियों से प्रविष्टी मांगी गई है। जिला शतरंज संघ के उपाध्यक्ष राम बंसल ने बताया कि प्रतियोगिता में एक जनवरी 2002 को या इसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। जिले से भाग लेने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी 15 दिसंबर को शाम 5 बजे तक अग्रवाल इंडस्ट्रीज पर प्रविष्टी दे सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed