Mon. Sep 7th, 2026

कोटा का मौसम कभी नरम तो कभी गर्म:पश्चिमी विक्षोभ के असर से 3 डिग्री बढ़कर 13.50 पहुंचा रात का पारा

कोटा शहर में पश्चिमी विक्षाेभ के असर से तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम पारा 3 डिग्री बढ़कर 13.5 डिग्री हाे गया है। सुबह और शाम काे माैसम में बदलाव के साथ ठिठुरन बनी रही। दिनभर धूप बनी रही। माैसम विभाग के अनुसार मंगलवार काे अधिकतम पारा 24.9 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

साेमवार काे अधिकतम पारा 23.8 और न्यूनतम 10.6 डिग्री सेल्सियस था। सुबह 8:30 बजे का पारा 80 और शाम 5:30 बजे का पारा 63 फीसदी रहा। विजिबिलिटी 1200 मीटर रही। माैसम विभाग के अनुसार बुधवार काे माैसम शुष्क रहेगा। 217 रहा एक्यूआई : शहर में पाॅल्यूशन बरकरार है। मंगलवार काे काेटा का 217 एक्यूआई रहा है। वहीं, शहर के अनंतपुरा एरिया में दाेपहर तक धुंध छाई रही। सुबह धुंध की वजह से वाहन चालकाें काे परेशानी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed