Thu. Nov 26th, 2026

“आवा-आवा केदार भक्त राहुल भैजी आवा! भीड़ जुटाने की पहली परीक्षा में हरीश रावत व कांग्रेसी पास! परेड मैदान में उमड़ा हजारों कांग्रेसियों का हुजूम! पूरे शहर में जाम ही जाम, लोगों की बनी चक्करघिन्नी! भाजपा से 3 गुना ज्यादा भीड़ लाने के दावे को पूरा करते दिख रहे हरीश

देहरादून। राहुल की रैली में भाजपा से 3 गुना ज्यादा भीड़ जुटाने का जो दावा विगत दिवस हरीश रावत ने किया था उसे वे और कांग्रेस पूरा करती हुई नजर आ रही है।

जिस अंदाज में आज भीड़ उमड़ी है वो धामी व भाजपा के लिए भी आंखें खोलने वाली है। हजारों की हजार की संख्या में लोगों का हुजूम परेड मैदान में जुट गया है जबकि हजारों लोग शहर की सड़कों पर परेड मैदान के लिए आगे बढ़ रहे हैं।

पूरे शहर में आज जाम की स्थिति बनी है। इसी रोड से लेकर आराघर तक भयंकर जाम लगा है। वहीं आज हरीश रावत जंर अभी अभी fb पर एक पोस्ट डाल है जिसमें उन्होंने राहुल को केदार भक्त लिखा है। कांग्रेस का हिंदुत्व के लिए बदलता चेहरा भी बहुत कुछ कह रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed