Wed. Apr 30th, 2025

पारा 6 डिग्री पहुंचा:सावधान अब चार दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, आज से शीतलहर की संभावना

बीकानेर आधा दिसंबर बीतने के बाद सर्दी जाेर पकड़ने लगी है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। इस गिरावट के साथ ही मौसम विभाग ने चेताया है कि शहर शुक्रवार से शीतलहर की चपेट में आ जाएगा, यह दौर 4 दिन यानी 20 सितंबर तक रहेगा। यानी अब बीकाणा ठिठुरेगा। गुरुवार को दिनभर उत्तरी हवाएं लोगों को ठिठुराती रही।

दिन में धूप को भी हवा ने बेअसर कर दिया। सर्दी बढ़ने के साथ ही अब धूप भी तल्खी कमजोर हो रही है। धूप का असर दिनभर में महज एक दो घंटे ही दिख रहा है। शाम होते ही सर्दी का जोर बढ़ता जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान दशमलव 5 डिग्री गिरकर 6 डिग्री दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *