Thu. Nov 26th, 2026

उत्तराखंड: 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 19 और 20 को दून में, 15 से ज्यादा राज्यों की टीमें लेंगी हिस्सा

देहरादून। उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 12वीं राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 19 और 20 दिसंबर को महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कालेज में किया जाएगा। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड स्पोर्ट्स ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. एस फारूक ने बताया कि दो दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 15 से अधिक राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी

इनमें उत्तराखंड, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, असम, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, चंडीगढ़, नगालैंड, राजस्थान और सिक्किम शामिल हैं। बताया कि चैंपियनशिप का आयोजन सीनियर, जूनियर, सब-जूनियर और कैडेट वर्ग में किया जा रहा है। एसोसिएशन के सचिव जावेद खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए स्थिति सामान्य हो जाने पर सातवीं अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के आयोजन की योजना भी तैयार की जा रही है

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed