उत्तरी हवाओं से तीन डिग्री गिरकर 11.2 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान
कोटा हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं के असर से शहर में ठंडक हाे गई है। सुबह से सर्दी का असर तेज हाे गया है। सर्द हवाओं के असर से जन-जीवन प्रभावित हाे गया है। माैसम में गलन के साथ ठिठुरन हाे गई है। आने वाले तीन-चार दिन तक पारे में गिरावट के साथ सर्दी का असर बढ़ेगा। न्यूनतम पारा 6 से 7 डिग्री रहने की संभावना है।
माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार काे अधिकतम और न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज की है। अधिकतम पारा शुक्रवार काे 20.6 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार काे अधिकतम पारा 22.7 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस पारा रहा। सुबह 8:30 बजे की आर्द्रता 62 से गिरकर शाम 5:30 बजे 45 फीसदी रही। विजिबिलिटी 900 मीटर दर्ज की गई।
आगे क्या? : जयपुर माैसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा के अनुसार हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली हवाओं के असर से काेटा में आने वाले तीन-चार दिनाें में न्यूनतम पारा में गिरावट बनी रहेगी। हिमालय की तरफ से आने वाली उतरी हवाओं के प्रभाव से कुछ इलाकाें में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की गिरावट की दर्ज की गई है। प्रदेश के उतरी, पूर्वी और पश्चिमी भागाें 19 दिसंबर के दौरान शीतलहर चलने की संभावना है।