Sun. Jul 5th, 2026

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का संघ-मोदी सरकार पर हमला, धर्म के नाम पर वोट-नोट बटोर रहे

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर के आसपास के जमीन सौदों और सरकारी संस्थानों को बेचे जाने के मामले में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और मोदी सरकार को घेरा है। सिंह ने कहा कि संघ धर्म के नाम पर वोट और नोट बटोरता है। इसी तरह मोदी सरकार को सरकारी संस्थानों को बेचने पर 70 साल के पेड़ों पर दीमक लगाने का तंज कसा है। वही ं, इस पर मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसा कि हरीश रावत के घर जाने की इच्छा जताने के बाद दिग्विजय सिंह का ट्वीट राहुल बाबा की ओर इशारा है। 70 साल के पेड़ को दीमक खा रहे, यह व्यंग्य राहुल गांधी के लिए है।

दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर संघ को अयोध्या के राम मंदिर के आसपास की जमीन सौदों के मामले में आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि संघ-भाजपा के लिए हिंदुत्व केवल धर्म के नाम से जनता के वोट व नोट बटोरने का माध्यम है। उनकी हिंदू सनातन धर्म के प्रति कोई आस्था नहीं है। सिंह ने सवाल किया है कि संघ के लोगों ने राम मंदिर की जमीन में कमाई करने का मौका नहीं चूका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *