Fri. Nov 27th, 2026

मिंटू राणा बने एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष

चंपावत)। एजूकेशनल मिनिस्टीरियल ऑफीसर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया है। डायट सभागार में आयोजित अधिवेशन में एसोसिएशन की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का चयन किया। इसमें अध्यक्ष पद पर मिंटू राणा ने निवर्तमान अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी को 51 मतों से पराजित किया। मिंटू को 87 मत मिले जबकि नगेेद्र को 31 मत मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भैरव दत्त भट्ट ने बालेश गहतोड़ी को 19 और संयुक्त सचिव पर राघवेंद्र कुमार यादव ने अशोक फर्त्याल को 30 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद पर प्रमोद कुमार टम्टा, सचिव पद पर प्रकाश सिंह तड़ागी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, प्रचार मंत्री जितेंद्र कुमार, सांस्कृतिक मंत्री ललित मोहन पांडेय और संप्रेक्षक पद पर मालविका पंत को निर्विरोध चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। निर्वाचन अधिकारी प्राचार्य गोपाल राम आर्य, सह निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार मिश्र और धीरेंद्र कुमार पाठक रहे। भूपेंद्र सिंह देव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में जगमोहन खाती, पुष्कर सिंह भैंसोड़ा, पंकज जोशी, स्वरूप जोशी, प्राचार्य केसी शाक्य, प्राशिसं अध्यक्ष गोविंद बोरा, जूहाशिसं अध्यक्ष रमेश देव आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed