Wed. Nov 25th, 2026

शिविर आयोजन:प्रशासन शहरों के संग अभियान: अधिकारियाें ने 90 वर्षीय महिला काे घर जाकर दिया पट्टा

जयपुर ग्रेटर नगर निगम के मानसराेवर जाेन अधिकारियाें ने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शुक्रवार काे बाढ़ देवरी मानसरोवर निवासी 90 वर्षीय केसरी देवी काे घर बैठे पट्टा दिया। इन्हें पट्टे के लिए 20 वर्षो से इंतजार था। निगम के मानसरोवर जोन उपायुक्त हेमाराम चाैधरी ने बताया कि केसरी देवी के पुत्र ने अपनी माता के नाम पट्टा जारी करने के लिए आवेदन किया था।

पट्टा बनने के बाद भी काेई लेने नहीं आया ताे प्रार्थी के बारे में जानकारी जुटाई गई ताे पता चला कि महिला बुजुर्ग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ है। ऐसे में निगम टीम की ओर से घर जाकर पट्टा दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed