Thu. Jun 4th, 2026

एशेज में नहीं दिख रहा बेन स्टोक्स का कमाल,पोंटिंग बोले- छोड़ना होगा ये रवैया

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि बेन स्टोक्स (Ben Stokes) में वह आक्रामकता नजर नहीं आ रही जिससे विरोधी टीमें भयभीत रहती थी और मौजूदा एशेज श्रृंखला में वह जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक खेल दिखा रहे हैं. पोंटिंग ने बॉक्सिंग डे टेस्ट की पहली पारी में आसानी से विकेट गंवाने के लिये इंग्लैंड के कप्तान जो रूट, स्टोक्स और जोस बटलर की आलोचना की. इंग्लैंड श्रृंखला में 0-2 से पीछे है.

कहा ,‘वह अति रक्षात्मक खेल रहा है. वह स्टोक्स दिख ही नहीं रहा जिसकी आक्रामक भाव भंगिमा से विरोधी टीमें डर जाती थी. ’’ उन्होंने कहा ,‘ इसका कारण समझ में आता है. एक तो बल्लेबाजी के लिये हालात अनुकूल नहीं है और दूसरा उसका सामना बेहतरीन गेंदबाजों से हो रहा है.

स्टोक्स को पारंपरिक रवैया छोड़ना होगा

पोंटिंग ने कहा कि स्टोक्स को इंग्लैंड को संकट से निकालने के लिये पारंपरिक रवैये को छोड़ना होगा. उन्होंने कहा ,‘‘ लेकिन मुझे लगता है कि आप चुपचाप हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकते. ऐसे में तो ये गेंदबाज दबाव बना ही लेंगे. जब मैं खेलता था तब टीम में हम अक्सर कहते थे कि जितना अच्छा गेंदबाज होगा , उतना ही जोखिम बल्लेबाज को लेना होगा क्योंकि कोई खराब गेंद नहीं मिलने वाली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed