Sat. Sep 5th, 2026

ठहराव:चार रेलगाड़ियों के तीन रेलवे स्टेशनों पर दिए गए ठहराव

भवानी मंडी रेल प्रशासन ने कोटा नागदा रेल खंड में चार रेलगाड़ियों के तीन रेलवे स्टेशनों पर ठहराव देने का निर्णय लिया है। इनमें नागदा कोटा नागदा स्पेशल को गरोठ में, बांद्रा टर्मिनस गाजीपुर सिटी बांद्रा टर्मिनस ट्रेन का शामगढ़ में, बांद्रा टर्मिनस बरौनी जंक्शन बांद्रा टर्मिनस ट्रेन का भी शामगढ़ में तथा बिलासपुर बीकानेर बिलासपुर ट्रेन का सुवासरा रेलवे स्टेशन पर ठहराव देने का निर्णय लिया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार पाल ने बताया कि रेलगाड़ियों के ठहराव में गाड़ी संख्या 09801 नागदा से कोटा स्पेशल ट्रेन गरोठ रेलवे स्टेशन पर शाम 4.34 बजे आकर 4.35 पर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09802 कोटा नागदा स्पेशल ट्रेन गरोठ स्टेशन पर सुबह 9:21 बजे आकर 9:22 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव 4 जनवरी से प्रभावी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed