Sun. May 31st, 2026

राज्य के ककरा क्रोकोडाइल के पास होम स्टे भी खुलेंगे

राज्य के पहले ककरा क्रोकोडाइल ट्रेल और सुरई रेंज के पास होम स्टे योजना को भी बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से कैंप लगाकर दीनदयाल उपाध्याय योजना का प्रचार प्रसार किया जाएगा।

बृहस्पतिवार को सीडीओ आशीष भटगाईं ने कहा कि पर्यटन के लिहाज से पिछड़े खटीमा क्षेत्र में भी अब पर्यटक सुरई रेंज व क्रोकोडाइल ट्रेल का रोमांच देखने पहुंचेंगे। पर्यटकों के ठहरने के लिए आसपास जगह नहीं होने पर वहां रह रहे स्थानीय लोगों को होम स्टे योजना के बारे में बताया जाएगा।

कहा कि होम स्टे योजना में सरकार की ओर से अब अधिकतम सब्सिडी 10 लाख से बढ़ाकर 15 लाख रुपये या फिर लागत का 50 फीसद करने पर मुहर लगा दी है। कहा कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सकेगा। कहा कि सुरई जंगल क्षेत्र को इको टूरिज्म जोन, चूका प्रवासी पक्षी केंद्र में शामिल कर पर्यटन गति बढ़ाने का बेहतरीन प्रयास किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed