Sun. May 31st, 2026

जानिए नए साल पर क्या महंगा हुआ क्या सस्ता , 2022 आपकी जेब पर कितना भारी पड़ेगा


आज से नए साल की शुरुआत (New year 2022) हो गई है। नए साल के शुरुआती दिनों में ही आम जनता को महंगाई का तगड़ा झटका लगने वाला है। 1 जनवरी 2022 से ही सभी की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है। दरअसल, आज से जूते-चप्पल और ATM से पैसे निकालने (ATM cash transaction) समेत कई चीजें महंगी हो रही है। तो वहीं आज एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas cylinder)  सस्ता हुआ है।

ATM से कैश निकालना पड़ेगा महंगा
बैंक ग्राहक एटीएम से कैश ट्रांजेक्शन (ATM cash withdrawal limit per transaction) के लिए पहले जितना भुगतान कर रहे थे, अब आज से उससे अधिक भुगतान करना होगा। 1 जनवरी 2022 से ग्राहकों को फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट पार करने पर ज्यादा भुगतान करना होगा। जून में ही भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को 1 जनवरी 2022 से मुफ्त मासिक सीमा से अधिक नकद और गैर-नकद एटीएम लेनदेन के लिए शुल्क बढ़ाने की अनुमति दी थी। एक्सिस बैंक ने कहा, “RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, एक्सिस बैंक या अन्य बैंक के एटीएम में 01-01-22 से मुफ्त सीमा से ऊपर का वित्तीय लेनदेन शुल्क ₹21 + GST  होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed