Sun. May 31st, 2026

निर्विरोध चुनाव:जिला क्रिकेट संघ के पुरोहित अध्यक्ष बने

जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी के चुनाव रविवार को इंदिरा इंडोर स्टेडियम स्थित क्रिकेट मैदान में निर्विरोध संपन्न हुए। अध्यक्ष पद पर विमलेश पुरोहित, सचिव विमल शर्मा व कोषाध्यक्ष हरिवल्लभ बोहरा चुने गए।

जिला क्रीड़ा परिषद की ओर से खेल अधिकारी राकेश विश्नोई व राजस्थान क्रिकेट संघ के पर्यवेक्षक शक्तिसिंह राठौड़ की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी नरपत चौधरी ने 4 वर्षीय जिला क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव की घोषणा की।

कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट जहांगीर मलिक, भंवरसिंह, विजय वैष्णव व सखी मोहम्मद को चुना गया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विमलेश पुरोहित ने निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed