Sun. May 31st, 2026

हरियाणा और यू मुंबा का मैच टाई थलाइवाज ने यूपी योद्धा को हराया

यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच प्रो कबड्डी लीग मैच 24-24 से बराबर रहा। मुंबई के लिए कप्तान फजेल ने चार अंक जुटाए। स्टीलर्स की ओर से रोहित गूलिया ने आठ अंक बनाए।  अन्य मैच में रेडर मनजीत (07) और स्थानापन्न अजिंक्य (06) के प्रदर्शन से तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया। थलाइवाज के लिए डिफेंडर सागर ने पांच अंक जुटाए। यूपी की ओर से सुरेंद्र गिल ने 14 अंक बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed