Sat. Nov 21st, 2026

निर्देश:कृषि योजनाओं में प्रगति लाने के लिए निर्देश दिए

सवाई माधोपुर कृषि विभाग (आत्मा) कार्यालय परिसर स्थित सभागार में भरतपुर खंड के संयुक्त निदेशक कृषि देशराज सिंह द्वारा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक कृषि अधिकारियों को कृषि योजनाओं में लक्ष्यों के अनुरूप त्वरित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फार्म पॉन्ड, सिंचाई पाइप लाइन, कृषि यंत्र, पौध संरक्षण उपकरण एवं तारबंदी आदि योजनाओं के लिए अधिक से अधिक किसानों को प्रेरित कर अधिक से अधिक कृषकों की 20 जनवरी तक पत्रावली ऑनलाइन कराकर लाभान्वित करवाएं। इस मौके पर परियोजना निदेशक आत्मा अमर सिंह, उप निदेशक रामराज मीना, उप निदेशक उद्यान लखपतलाल मीना, सहायक निदेशक डॉ. हेमराज मीना, चेतराम मीना सहित कृषि अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *