Sat. Apr 25th, 2026

एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन:शिक्षक संघ सियाराम ने एडीएम को दिया ज्ञापन

चूरू राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम शाखा चूरू के पदाधिकारियों ने प्रदेश व्यापी आह्वान पर मंगलवार को एडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जिला मंत्री नारायण सिंह शेखावत ने बताया की मांग पत्र में नवीन पेंशन की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने, केंद्र के समान सातवां वेतन देने, सरकारी खजाने से वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी, जनप्रतिनिधि व लोकसेवकों के बच्चो को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने, खेल व योग को अनिवार्य कर पर्याप्त बजट देने, प्रत्येक स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक लगाने सहित 24 सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया गया है। ज्ञापन में देने वालों में तहसील मंत्री रामकुमार सिंह राठौड़, कमलेश कुमार शर्मा, श्रीराम मीणा, देवकरण सिंह, सगीर खान आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *