Thu. Nov 26th, 2026

आज जारी होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची

राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई, लेकिन कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं हो पाई। ऐसे में माना जा रहा है कि शनिवार को पार्टी की ओर से सूची जारी की जा सकती है।

शुक्रवार को नई दिल्ली में दिनभर हरक एपिसोड चलता रहा। इसके बाद देर शाम केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू, जो देर रात तक जारी रही। फोन पर हुई बातचीत में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि संभवत: शनिवार को पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।

उन्होंने कहा कि सभी 70 सीटों पर रायशुमारी के बाद सूची पहले ही सीईसी को सौंप दी गई थी। शुक्रवार को इस सूची पर मंथन किया गया। संभवत: शनिवार को सूची जारी कर दी जाएगी।

पहली सूची जारी करने में पिछड़ी कांग्रेस
प्रदेश में भाजपा 59 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर चुकी है जबकि कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन को लेकर शुरूआत में तेजी दिखाने के बाद पहली सूची जारी करने में कुछ पिछड़ गई है। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed