Fri. Nov 27th, 2026

उत्तराखंड : 10वीं से 12वीं तक के बच्चों के लिए आज से खुले स्कूल, जारी रहेगी ऑनलाइन पढ़ाई

प्रदेश में 10वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल आज से भौतिक रूप से खुल गए हैं। जबकि आंगनबाड़ी केंद्र, कक्षा नौ और इससे नीचे के बच्चों के स्कूल अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे। हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

प्रदेश में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन ने प्रदेश के सभी स्कूलों को अगले आदेश तक के लिए बंद करने का आदेश किया था, लेकिन अब कक्षा 10 वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए स्कूलों को भौतिक रूप से खोलने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु के बाद शिक्षा विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। आदेश में कहा गया है कि स्कूल खुलने के समय कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed