स्टेडियम ए 3-1 से मैच जीत अगले चक्र में
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम के युवा खिलाड़ियों की ओर से आयोजित युवा फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को बनबसा स्टेडियम ए और बी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें स्टेडियम ए ने जीत हासिल कर अगले चक्र में जगह बनाई। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीडीसी सदस्य प्रेम सिंह ज्याला ने किया।
मिनी स्टेडियम में आयोजित युवा फुटबाल टूर्नामेंट में मंगलवार को बनबसा स्टेडियम ए और बी के बीच मुकाबला हुआ। पहले हाफ में स्टेडियम ए के मन्नत ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी।
इस अवसर पर फुटबाल कोच आरबी मल्ल, डॉ. जनक चंद, सौरभ चंद, कमलेश भट्ट आदि थे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन समिति के अभय चंद, नीरज भंडारी, दिनेश चंद, नितिन गुप्ता, शुभम रावत ने सहयोग दिया। मैच देखने के लिए नगर क्षेत्र के साथ ही कई गांवों से भी दर्शक पहुंचे थे।
