Wed. Jul 1st, 2026

राजस्थान में फिर बढ़ी ठंड, 4 डिग्री तक गिरा पारा:कई जिलों में चल रही सर्द हवा, कल से बारिश का अलर्ट; नया वेदर सिस्टम एक्टिव

जयपुर राजस्थान में गुरुवार से वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है। इसके कारण उत्तर-पूर्वी जिलों में बादल छाने और बारिश के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहले आज राज्य के मौसम में बदलाव हुआ। बीती रात प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई। करौली, चूरू, सीकर में बीती रात न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा गिर गया।

जयपुर में मंगलवार रात का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.3 पर दर्ज हुआ। नागौर, सवाई माधोपुर, फतेहपुर में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, जयपुर समेत उत्तर-पूर्वी जिलों में देर रात से हल्की सर्द हवा भी चलनी शुरू हो गई। अलवर, फतेहपुर, चूरू, सीकर, चित्तौड़गढ़, पिलानी और भीलवाड़ा में तापमान लुढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों की माने तो दो-तीन सर्दी का असर फिर बढ़ सकता है।

इन जिलों में हो सकती है बारिश
जयपुर मौसम विभाग के मुताबिक 3 फरवरी से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इन संभाग के जिलों में कल आसमान में बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। 4 फरवरी को भरतपुर, अलवर क्षेत्र में बादल छा सकते हैं। आज देर शाम से गंगानगर, हनुमानगढ़ में इस विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है और इन जिलों में बादल छाने के साथ दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
करौली 27 3.7
सीकर 25 5
भीलवाड़ा 28.1 5.4
चूरू 23.9 5.2
फतेहपुर 28.5 5.7
अलवर 26.7 6.1
चित्तौड़गढ़ 28.1 6.4
गंगानगर 20.6 6.1
पिलानी (झुंझुनूं) 23 6.9
नागौर 27.8 7.8
बारां 27.5 7.6
सवाई माधोपुर 27.6 8.6
धौलपुर 24 8.4
उदयपुर 28.6 9.2
अजमेर 27.8 10.1
जयपुर 26.8 10.3
जोधपुर 29.4 10.5
पाली 29.6 11
सिरोही 29.7 11.6
बीकानेर 27 11.1
कोटा 27.6 11.6
बूंदी 28.2 11
टोंक 28.5 11.6
बाड़मेर 31.5 12.1
जैसलमेर 27 12.2
डूंगरपुर 31.4 13.6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *