चूरू में न्यूनतम तापमान गिरकर 5.2 डिग्री पहुंचा:गलन भरी हवाओं ने ठिठुराया, सुबह शहर में छाया हल्का कोहरा
चूरू में नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जिले में सर्दी फिर से अपना अहसास करवाने वाली है। 3 फरवरी से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक नया सिस्टम बनने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कई क्षेत्रों में मौसम बदलने की संभावना है। जिले में बुधवार को न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री गिरकर 5.2 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया था, जबकि अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया था।
चूरू शहर की मुख्य सड़कों पर सुबह के समय हल्का कोहरा छाया नजर आया, जिससे लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम बदल रहा है, जिससे हल्का और घना कोहरा छाने की संभावना जताई जा रही है।
